Wanna Restart

देर तक जागा हूँ आज तो
देर तक सोना चाहता हूँ  
 
रुठी हुई उस नींद से
फ़िरसे दोस्ती करना चाहता हूँ
  
अधूरे रहें ख़्वाबों को
पूरा होते देखना चाहता हूँ
  
बेपर्वा उस चाँद से
सुबह बातें करना चाहता हूँ
  
ख़लिश भरी है ज़िंदगी
बेफ़िक्र होके जीना चाहता हूँ
  
बस यह साली रात तो कट जाएँ
फ़िरसे ज़िंदगी जीना चाहता हूँ

Comments